फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर घटकर $700.23 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

Fri, 03 Oct 2025 06:04 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सिंतबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.334 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर रह गया। वहीं स्वर्ण भंडार 2.238 अरब डॉलर बढ़कर 95.017 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सिंतबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.334 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर रह गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: H-1B: एच-1बी वीजा पर अमेरिकी सीनेटरों की सख्ती, टीसीएस-कॉग्निजेंट समेत आठ बड़ी कंपनियों पर उठाए सवाल

विदेशी मुद्रा आस्तियां घटकर 581.757 अरब डॉलर हो गई

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.393 अरब डॉलर घटकर 581.757 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 

स्वर्ण भंडार बढ़कर 95.017अरब डॉलर हो गया

आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 2.238 अरब डॉलर बढ़कर 95.017 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि  स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर)  90 मिलियन डॉलर घटकर 18.789 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 4.673 अरब डॉलर घटकर 4.673 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें