फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़े: अप्रैल में 60 फीसदी बढ़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, सर्वाधिक एफडीआई प्राप्त करने वाला प्रदेश रहा कर्नाटक

Thu, 24 Jun 2021 11:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अप्रैल में कर्नाटक 31 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सर्वाधिक एफडीआई प्राप्त करने वाला प्रदेश रहा। उसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का स्थान रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) दो माह की गिरावट के बाद अप्रैल में 60 फीसदी बढ़कर 4.44 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह में यह 2.77 अरब डॉलर था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार इक्विटी, कमाई और पूंजी को फिर से किए गए निवेश को मिलाकर कुल एफडीआई इस साल अप्रैल में 6.24 अरब डॉलर रहा। जबकि एक साल पहले अप्रैल 2020 में यह 4.53 अरब डॉलर था।

विज्ञापन


इसलिए हुई एफडीआई प्रवाह में वृद्धि
मंत्रालय के बयान के अनुसार, 'इस साल अप्रैल के दौरान एफडीआई 4.44 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल इसी माह के 2.77 अरब डॉलर के एफडीआई प्रवाह के मुकाबले 60 फीसदी अधिक है।' इसमें कहा गया है कि सरकार के एफडीआई के मामले में नीतिगत सुधारों, निवेश को आसान तथा व्यापार को सुगम बनाने को लेकर किए गए उपायों के परिणामस्वरूप देश में एफडीआई प्रवाह में वृद्धि हुई है।

मार्च और फरवरी में कम हुआ था एफडीआई प्रवाह
मार्च में एफडीआई प्रवाह घटकर 2.87 अरब डॉलर रहा था जो मार्च 2020 में 4.27 अरब डॉलर था। फरवरी में भी एफडीआई घटकर 2.58 अरब डॉलर था जो एक साल पहले इसी माह में 3.36 अरब डॉलर था।
विज्ञापन


सर्वाधिक एफडीआई प्राप्त करने वाला प्रदेश रहा कर्नाटक 
मंत्रालय के अनुसार अप्रैल में कुल एफडीआई प्रवाह में 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मॉरीशस शीर्ष स्थान पर रहा। उसके बाद सिंगापुर (21 फीसदी) और जापान (11 फीसदी) का स्थान रहा। वहीं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सर्वाधिक करीब 24 फीसदी एफडीआई प्राप्त करने वाला क्षेत्र रहा। उसके बाद सेवा और शिक्षा क्षेत्र का स्थान रहा। राज्यों में कर्नाटक 31 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सर्वाधिक एफडीआई प्राप्त करने वाला प्रदेश रहा। उसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का स्थान रहा।

2020 में भारत सबसे ज्यादा एफडीआई पाने वाला पांचवा देश
मालूम हो कि महामारी के बीच भारत 2020 में सबसे ज्यादा एफडीआई पाने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल देश में 64 अरब डॉलर का एफडीआई आया। जून 2019 के 51 अरब डॉलर से 27 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें