फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन में 226 अरबपति फोर्ब्स सूची से बाहर, अंबानी 13 से 17वीं रैंक पर खिसके

Thu, 09 Apr 2020 02:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेफ बेजोस (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है। करोड़ों लोगों की नौकरी पर संकट के बादल छाए हैं। फोर्ब्स ने दुनिया के अमीर लोगों की 34वीं सालाना सूची जारी की। 

विज्ञापन


18 मार्च को सूची को अंतिम रूप देते समय दुनियाभर में 2,095 अरबपति थे, जो पिछले साल के मुकाबले 58 कम है। वहीं, 12 दिन पहले सूची तैयार करने की शुरुआत के मुकाबले 226 अरबपति कम हैं। यानी 12 दिन में ही 226 अरबपतियों की संपत्ति इतनी कम हो गई कि वे सूची से बाहर हो गए। 

फोर्ब्स के अनुसार, इस बार 2,095 अरबपतियों में से 51 फीसदी यानी 1062 की दौलत घट गई है। मौजूदा समय में अरबपतियों की कुल संपत्ति 608 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल के मुकाबले 53.20 लाख करोड़ रुपये कम है। 
विज्ञापन


दुनिया के सबसे अमीर शख्स की इतनी घटी संपत्ति
जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 113 अरब डॉलर है। लगातार तीन बार से वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी संपत्ति 1.36 लाख करोड़ रुपये घट गई। अपनी पत्नी मैकेंजी को तलाक के कारण उन्होंने 2.73 लाख करोड़ रुपये दिए थे। 

बिल गेट्स की बढ़ी संपत्ति
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 98 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 7.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 7.44 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट
एलवीएमएच (LVMH) के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 76 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति न घटी और न ही बढ़ी। 

मुकेश अंबानी की संपत्ति भी घटी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें, तो वे इस सूची में 17वें स्थान पर हैं और भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। अंबानी पिछले साल 3.80 लाख करोड़ रुपये के साथ 13वीं रैंक पर थे। कोरोना के चलते उनकी संपत्ति 43,320 करोड़ रुपये घटी है।

राधाकृष्ण दमानी की रैंक और संपत्ति दोनों बढ़ी
राधाकृष्ण दमानी को देश का रिटेल किंग कहा जाता है। पिछले साल यानी 2019 में वे 84,360 करोड़ रुपये के साथ 122वीं रैंक पर थे। एक साल में उनकी रैंक और संपत्ति दोनों ही बढ़ी हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.24 लाख करोड़ रुपये है।

21 रैंक उतरे शिव नाडर, संपत्ति भी कम
शिव नाडर सूची में तीसरे भारतीय हैं। पिछली बार 1.10 लाख करोड़ रुपये संपत्ति के साथ वे 82वीं रैंक पर थे। इस बार संपत्ति में कमी आई है और उनकी रैंक भी गिरी है। उनकी संपत्ति 93,480 करोड़ रुपये रह गई है।

22वें स्थान पर मैकेंजी बेजोस
इस सूची में जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस का नाम भी शामिल है। 36 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ वे इस सूची में 22वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार, 'इस सूची में जेफ बेजोस की पत्नी एमके बेजोस ने एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में एक महीने से भी कम समय में एक अरब डॉलर की गिरावट आई है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें