फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सीतारमण: वित्त मंत्री ने दिया निवेशकों को भरोसा, समस्याएं दूर करने के लिए किया यह बड़ा वादा

Wed, 27 Apr 2022 12:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैन फ्रांसिस्को में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए निवेशकों को प्रोत्साहित किया और कहा कि भारत में निवेशकों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार निवेशकों की चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने का वादा करती है। 
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और भारत में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही हैं। मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में 'भारत की डिजिटल क्रांति में निवेश' विषय पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिया कि सरकार देश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव उपाय करेगी।

विज्ञापन


निवेशकों की चिंताओं पर देंगे ध्यान
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारत में निवेशकों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार निवेशकों की चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने का वादा करती है। उन्होंने कहा कि वह सुझाव लेने, परेशानी की वजह समझने और जहां भी संभव हो, जरूरी उपाय करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान सिलिकॉन वैली के निवेशकों ने कहा कि भारत में यूनिकॉर्न कंपनियां तैयार करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

डिजिटलीकरण की दिशा में अग्रसर
वित्त मंत्रालय की ओर से ट्वीट के जरिए कहा गया कि वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा है कि भारत ने डिजिटलीकरण की दिशा में 2023 तक डिजिटल मुद्रा की शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वित्तीय समावेशन इसका एकमात्र उद्देश्य नहीं होगा, क्योंकि भारत पहले ही अधिक से अधिक वित्तीय समावेशन की ओर अग्रसर है। इससे पहले दिन में वित्त मंत्री ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन


भारत क्रिप्टोकरेंसी पर सोच-विचार कर निर्णय करेगा: सीतारमण
सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसी के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए कहा कि भारत इस डिजिटल मुद्रा के नियमन को लेकर सोच-विचार कर निर्णय करेगा। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में कहा कि क्रिप्टो पर निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि जो भी उपलब्ध जानकारी है, उसके आधार पर उचित निर्णय लिया जाए। इसमें जल्दबाजी नहीं की जा सकती। इसमें समय लगेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें