फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट ने स्टार्टअप के लिए शुरू किया छह करोड़ डालर का कोष

Wed, 27 Mar 2019 07:20 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ई-वाणिज्य (ई-कॉमर्स) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि उसने शुरुआती चरण में चल रहे स्टार्टअप को समर्थन देने के लिये पांच से छह करोड़ डालर का एक कोष जारी किया है। 

विज्ञापन


फ्लिपकार्ट द्वारा जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इस कोष से ई-वाणिज्य, वित्तीय प्रौद्योगिकी, भुगतान और अनुपूरक क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्ट अप को कोष से प्रोत्साहन दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इस कोष का उद्देश्य शुरुआती दौर में चल रहे स्टार्टअप के लिए विश्वस्तरीय संस्थापकों और विचारों के साथ एक अनुकूल माहौल तैयार करना है। 

फ्लिपकार्ट समूह के प्रमुख वित्त अधिकारी इमिली मक्नील ने कहा कि इस पहल के साथ हम नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी पर काम करने वाले शुरुआती चरण में चल रहे नवोन्मेषी स्टार्टअप को समर्थन देकर काफी प्रसन्न हैं। इस पहल का उद्देश्य ऐसे नवोन्मेषी कार्यों को बढ़ावा देना है जो कि देश के लिए अच्छे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें