Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और चिकित्सा टीमों की तैनाती भी की गई है। वित्त मंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने गुरुवार को कई ट्वीट कर आईएमएफ के एमडी के साथ वर्चुअल बैठक के बारे में एक पोस्ट साझा किया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने गुरुवार को तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान वित्तमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रभावित देशों को भारत की ओर मुहैया कराए गए तत्काल समर्थन से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और चिकित्सा टीमों की तैनाती भी की गई है। वित्त मंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने गुरुवार को कई ट्वीट कर आईएमएफ के एमडी के साथ वर्चुअल बैठक के बारे में एक पोस्ट साझा किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आईएमएफ की प्रबंध निदेशक जॉर्जीवा ने गुरुवार को एक डिजिटल बैठक की। इसमें जी-9 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की इस महीने के अंत में बेंगलुरु में होने वाली बैठक पर चर्चा की गई।