फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: अमेरिका में 12-13 अप्रैल को जी20 बैठक की मेजबानी करेंगी वित्त मंत्री, आईएमएफ की बैठकों में लेंगी हिस्सा

Sun, 09 Apr 2023 04:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वह 12-13 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त रूप से जी20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेंगी। इस समय भारत जी20 का अध्यक्ष है। वह जी20 से संबंधित कुछ अन्य बैठकों की भी मेजबानी करेंगी।
विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी20 बैठक की मेजबानी और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेंगी। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि सीतारमण 10-16 अप्रैल के दौरान हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रहेंगी। 
विज्ञापन


इस दौरान वह 12-13 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त रूप से जी20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेंगी। इस समय भारत जी20 का अध्यक्ष है। वह जी20 से संबंधित कुछ अन्य बैठकों की भी मेजबानी करेंगी। इसके अलावा वाशिंगटन में वह कुछ द्विपक्षीय बैठकों और निवेश सत्रों के साथ अन्य संबंधित बैठकों में भी शामिल होंगी। वह विश्व बैंक विकास समिति और आईएमएफ समिति की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगी। उनके साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल भी गया है।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान दुनिया भर के अर्थशात्रियों, उद्यमियों, थिंग टैंक और निवेशकों से भी उनकी मुलाकात होगी। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें