वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 फरवरी 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट की प्रमुख बातों को केंद्रीय बोर्ड के सदस्यों के साथ साझा करेंगी। वित्त मंत्री बताएंगीं कि कैसे बजट में विनिर्माण को बढ़ावा देने और कृषि व पर्यटन क्षेत्र को मदद पहुंचाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
आरबीआई की केंद्रीय बोर्ड के सदस्यों के साथ वित्त मंत्री की यह बैठक वैश्विक चुनौतियों के बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की इसी महीने हुई बैठक के बाद हो रही है। एमपीसी बैठक में एमपीसी ने नीतिगत ब्याज दरों (रेपो रेट) को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने और अपने रुख को स्थिर रखने का फैसला लिया था।