फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRI Foundation Day: वित्त मंत्री ने किया तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने का आह्वान, क्षमता निर्माण पर दिया जोर

Sat, 04 Dec 2021 04:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nirmala Sitharaman on DRI Foundation Day: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के 64वें फाउंडेशन डे के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों से तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तेज कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने क्षमता निर्माण पर जोर दिया। 
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Youtube: PIB India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को सीबीआई के अंतर्गत काम करने वाली संस्था डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के 64वें फाउंडेशन डे के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ने डीआरआई अधिकारियों से तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तेज कार्रवाई करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


मामलों की कार्रवाई में लाएं तेजी
वित्त मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा क्षमता निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षमता निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि अधिकारी तेजी से खुफिया जानकारी हासिल कर समय पर कार्रवाई को अंजाम दे सकें। निर्मला सीतारमण ने डीआरआई के अधिकारियों से इस तरह के प्रत्येक मामले में तेजी से तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंन कहा कि इस तरीके से हम तस्करी जैसे आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाब होंगे। 

वित्त मंत्री ने क्षमता निर्माण को बताया जरूरी
वित्त मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस क्षेत्र में आपको बहुत सी खुफिया जानकारियां मिलती रहती हैं, लेकिन समस्या यह करने में होती है कि किस पर कार्रवाई करनी है। क्षमता निर्माण इसलिए जरूरी है, ताकि आप इस बात की पहचान कर सकें कि कौन सी खुफिया सूचना कार्रवाई योग्य है और कौन सी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें