फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में ऑटो उद्योग की सूखे से शुरुआत, मुश्किल से बिके वाहन

Mon, 02 Sep 2019 05:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कारों की बिक्री
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के दिन से देश के कई हिस्सों में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में लोग वाहनों की बुकिंग भी करवाते हैं। लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी के दिन केवल दिल्ली के चार में तीन शोरूम पर गाड़ियों की बुकिंग न के बराबर हुई है। तकरीबन यह हाल देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिला है।

दिल्ली के चार शोरूमों का यह रहा हाल

अमर उजाला ने दिल्ली के चार अलग-अलग कंपनियों के शोरूम में बात की तो पता चला कि केवल छह गाड़ियों की बुकिंग तीन शोरूम में हुई है। एक शोरूम में कोई भी गाड़ी नहीं बिकी थी, हालांकि लोग पूछताछ के लिए आ रहे थे। 

विज्ञापन


मारुति सुजुकी के दो शोरूम रोहन मोटर्स और डीडी मोटर्स में केवल दो-दो गाड़ियों की बुकिंग हुई। वहीं रिंग रोड पर स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम पर दो गाड़ियों की बुकिंग हुई। हालांकि ह्यूंदै मोटर्स के रिंग रोड स्थित शोरूम पर एक भी गाड़ी नहीं बिकी। वहां पर लोग केवल पूछताछ करने के लिए आ रहे थे।  

अगस्त में भी गिरी गाड़ियों की बिक्री

ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा जारी किए आंकड़ो के मुताबिक अगस्त में भी कई नामी कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स की बिक्री में सबसे ज्यादा कमी आ गई है। 

इतनी रही गिरावट

अगस्त में मारुति की बिक्री में 33 फीसदी गिरावट दिखी तो होंडा कार्स की बिक्री 51 फीसदी घट गई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा समेत अन्य वाहन कंपनियों की बिक्री में भी गिरावट दिखी। वाहन कंपनियों ने रविवार को पिछले महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है।

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि उसकी बिक्री लगातार 7वें महीने कम रही है। अगस्त में कुल बिक्री 32.7 फीसदी गिरकर 1,06,413 इकाई रही। कंपनी ने अगस्त 2018 में कुल 1,58,189 इकाइयां बेची थीं।

विज्ञापन


अगस्त में कंपनी की घरेलू बिक्री 34.3 फीसदी कम रही और पिछले साल के 1,47,700 वाहनों के मुकाबले सिर्फ 97,061 गाड़ियां ही बेच सकी। अगस्त में कंपनी का निर्यात 10.8 फीसदी घटकर 9,532 इकाई रह गया। इस साल जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री रिकॉर्ड 33.5 फीसदी गिरी थी, जबकि घरेलू बिक्री में 37 फीसदी तक कमी आई थी। 

महाराष्ट्र में होती है फेस्टिव सीजन की शुरुआत

देश भर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत सबसे पहले महाराष्ट्र से होती है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्य भी शामिल हैं, जिनकी महाराष्ट्र से सीमा मिलती है। वहीं उत्तर भारत में नवरात्र से फेस्टिव सीजन शुरू होगा, जिसके आने में कुछ ही हफ्ते शेष हैं। बीच में 15 दिन श्राद्ध के होने की वजह से लोग किसी तरह का कोई नया काम शुरू नहीं करते हैं। 

कंपनियां देती हैं ज्यादा डिस्काउंट

फेस्टिव सीजन में लोग इसलिए भी गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि कंपनियां सबसे ज्यादा छूट देती हैं। वहीं बैंकों की तरफ से लोन लेने के लिए कई तरह की स्कीम आती हैं, जिसके चलते लोग आसानी से लोन ले सकें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें