फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत सुझाव: त्योहारी सीजन में कर्ज लेने का अच्छा समय, इस महीने पांच बैंकों ने और घटाईं ब्याज दरें

सार

त्योहारी सीजन में कर्ज लेना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है। हालांकि, आरबीआई की मैद्रिक नीति समिति की बैठक इसी हफ्ते से शुरू हो रही है। हो सकता है कि इसमें दरों में और कटौती हो, पर उससे पहले सितंबर में पांच बैंकों ने कर्ज सस्ता कर दिया है। रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल फरवरी से जून तक आरबीआई ने रेपो दर में एक फीसदी की कटौती की। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते हो गए। हालांकि, त्योहार में लोग जमकर खरीदी करते हैं। इस महीने में पांच बैंकों की घटी दर से अच्छा खासा फायदा हो सकता है। अगर खरीदी की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। आप चाहें तो दिसंबर तक खरीदी कर सकते हैं क्योंकि बैंकों की ब्याज दरें वर्तमान दरों के ही आसपास होंगी। हालांकि, त्योहारी सीजन में प्रोसेसिंग फीस माफ होने का भी कहीं-कहीं फायदा मिल सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 सितंबर से एमसीएलआर 0.10 फीसदी घटाकर 7.95 फीसदी से 7.85 फीसदी किया है। तीन महीने का एमसीएलआर 0.15 फीसदी घटाकर 8.20 फीसदी पर ला दिया है। एक महीने (7.95 फीसदी), छह महीने (8.65 फीसदी) और एक साल (8.80 फीसदी) की एमसीएलआर दरें अपरिवर्तित रहेंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: भारतीय परिवारों की संपत्ति आठ वर्षों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी; 2024 में 14.5 फीसदी की दर से इजाफा

एचडीएफसी व इंडियन ओवरसीज ने की कटौती
एचडीएफसी बैंक का एक दिन और एक महीने का एमसीएलआर 8.55 फीसदी पर बना हुआ है। छह महीने और एक साल की दरें 0.05 फीसदी घटाकर 8.65 फीसदी कर दी गई हैं। दो साल की अवधि वाले कर्ज की दर 8.75 फीसदी से घटकर 8.70 फीसदी हो गई है।  

  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने 15 सितंबर से एक रात का एमसीएलआर 0.05 फीसदी घटाकर 8.00 फीसदी कर दिया है। एक साल, दो साल और तीन साल की दरों में भी 0.05 फीसदी की कटौती कर क्रमशः 8.85 फीसदी, 8.85 फीसदी और 8.90 फीसदी की गई है। एक महीने (8.30 फीसदी), तीन महीने (8.45 फीसदी) और छह महीने (8.70 फीसदी) की दरें अपरिवर्तित हैं।

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल: टैरिफ की चिंता व विदेशी निवेशकों पर नजर, त्योहारी बिक्री और GST पर भी फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया ने भी घटाई दर
पंजाब नेशनल बैंक
(पीएनबी) ने एक रात के एमसीएलआर को 0.15 फीसदी घटाकर 8 फीसदी कर दिया है। एक महीने की दर 8.30 फीसदी से घटकर 8.25 फीसदी हो गई है। तीन महीने की 8.50 से घटकर 8.45 फीसदी व छह माह की दर घटकर 8.65 फीसदी व एक साल की दर घटकर 8.8 फीसदी हो गई है। तीन साल की दर 9.15 फीसदी से घटकर 9.10 फीसदी हो गई है। नई दरें एक सितंबर से लागू हैं।

  • बैंक ऑफ इंडिया ने एक रात की अवधि को छोड़कर सबकी दरों में 0.15 फीसदी तक कटौती की है। नई दरें एक सितंबर से प्रभावी हैं। तीन माह की दर घटकर 8.45 फीसदी, छह माह की 8.70 फीसदी और एक साल की दर घटकर 8.85 फीसदी रह गई है।

किसी भी तरह का कर्ज लेने का यह सही समय है। इस साल फरवरी से अब तक दरों में काफी कमी आई है। त्योहारी सीजन में आपको प्रोसेसिंग फीस का फायदा भी बैंक दे सकते हैं। इससे भारी बचत हो सकती है। -अर्चना पांडे, बैंकिंग विशेषज्ञ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें