फाडा के अनुसार, पिछले साल नवंबर में देशभर में 18,68,068 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इस साल कुल 2,40,234 यात्री वाहन बिके, बीते साल यह संख्या 2,98,213 थी।
सेमीकंडक्टर और बारिश-बाढ़ की मार से नवंबर में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 2.7 फीसदी घटकर 18,17,600 इकाई रही। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को बताया कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में 1 फीसदी, जबकि यात्री वाहनों में 19.44 फीसदी गिरावट आई है।
विज्ञापन
फाडा के अनुसार, पिछले साल नवंबर में देशभर में 18,68,068 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इस साल कुल 2,40,234 यात्री वाहन बिके, बीते साल यह संख्या 2,98,213 थी। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी नवंबर, 2020 के 14,44,762 से घटकर 14,33,855 रह गई। कृषि कार्यों में सुस्ती की वजह से ट्रैक्टर की मांग भी 45,629 तक सीमित रही, जो पिछले साल 50,180 थी। फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, सेमीकंडक्टर की कमी वाहन क्षेत्र पर भारी पड़ रही है। डिलीवरी में देरी की वजह से मांग पर भी असर पड़ रहा है।