फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FDI के दम पर सर्विस सेक्टर में दर्ज हुई बड़ी बढ़ोतरी

Sun, 05 Mar 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान सर्विस सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 77.60 फीसदी बढ़कर 7.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। इस सेक्टर में पिछले नौ महीनों में 7.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से देश में बिजनेस को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों का सर्विस सेक्टर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
विज्ञापन


बता दें कि इस सेक्टर में आने वाले बैकिंग, इंश्योरेंस, कूरियर, टेक्नोलॉजी टेस्टिंग और अन्य में करीब 4.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इजाफा दर्ज किया है। ये आंकड़े डीआईपीपी (डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन पॉलिसी एंड प्रोमोशन) की ओर से जारी की गई है।

ये सेक्टर देश की जीडीपी में करीब 60 फीसदी और विदेश निवेश में करीब 17 फीसदी का योगदान करता है। इन नौ महीनों में दूसरे सेक्टर जिनमें रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, उनमें टेलीकॉम सेक्टर भी है, जिसमें 5.54 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तेजी दर्ज हुई। ट्रेडिंग में 2 बिलियन, कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर में 1.81 बिलियन और ऑटोमोबाइल में 1.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तेजी आई है।
विज्ञापन


सर्विस सेक्टर के एफडीआई में बीते अप्रैल से दिसंबर तक 35.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तेजी आई है। बता दें कि विदेशी निवेश के मोर्चे पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर लगातार संघर्ष कर रहा है और इसे उबारने के लिए करीब 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश चाहिए।
विज्ञापन


सकारात्मक रुझानों के बीच विदेशी निवेश अगर और बढ़ता है तो वैश्विक स्तर पर रुपया और मजबूत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें