एक ब्रिटिश प्रतियोगिता नियामक ने मंगलवार को फेसबुक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा को अमेरिकी टेक दिग्गज की ओर से दाखिल एक असफल अपील के बाद अंतिम निर्णय में एनिमेटेड ग्राफिक्स स्टार्टअप Giphy को बेचने का आदेश दिया है।
प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि Giphy को "पूरी तरह से बेचा जाना चाहिए"। बता दें कि पूर्व में एक निर्णय में कहा गया था मेटा को Giphy को बेचना होगा। उसके बाद मेटा की अपील में कहा गया था कि अधिग्रहण से प्रतिस्पर्धा और विज्ञापन दोनों प्रभावित होंगे। ब्रिटेन की प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (सीएमए) ने पिछले साल मेटा को गिफी को बेचने का आदेश दिया था, जिसे उसने 2020 में खरीदा था।
पिछले वर्ष कॉम्पिटिशन अपील ट्रिब्यूनल में चार दिवसीय सुनवाई के पहले दिन मेटा के वकील डैनियल जोवेल ने कहा था कि सीएमए ने 14 महीने तक इस तथ्य पर गौर नहीं किया कि मेटा के प्रतिद्वंद्वी स्नैप ने Giphy को $142 मिलियन डॉलर में खरीदने का अनौपचारिक ऑफर दिया था, जबकि मेटा ने इसके लिए 315 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया था।