फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में 5.27 फीसदी बढ़ा निर्यात, छह महीने से जारी गिरावट पर लगा विराम

Fri, 02 Oct 2020 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि लगातार छह महीने की गिरावट के बाद देश का निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 5.27 फीसदी बढ़कर 27.4 अरब डॉलर रहा। उन्होंने कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था में तीव्र गति से पुनरुद्धार का संकेत है क्योंकि निर्यात का यह स्तर कोविड-19 पूर्व के स्तर से ऊपर निकल गया है। 

विज्ञापन


मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड: भारत का निर्यात सितंबर 2020 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 5.27 फीसदी बढ़ा है।' सितंबर 2019 में 26.02 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। कोविड-19 महामारी और इसके कारण वैश्विक स्तर पर मांग में कमी से इस साल मार्च से ही निर्यात में गिरावट जारी थी। 

पुनरुद्धार के रास्ते पर है निर्यात 
पेट्रोलियम, चर्म उत्पाद, इंजीनियरंग सामान और रत्न एवं आभूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के निर्यात में गिरावट थी। सितंबर महीने के आंकड़े पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि निर्यात पुनरुद्धार के रास्ते पर है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार अब खुल रहा है और खरीदारों ने ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र का निर्यात पहले की तरह बेहतर 
उन्होंने कहा कि, 'खाद्य एवं कृषि क्षेत्र का निर्यात पहले की तरह जारी रहेगा क्योंकि इनका प्रदर्शन खराब दौर में भी बेहतर रहा।' निर्यातकों का शीर्ष संगठन फियो के अध्यक्ष शरद कुमारा सर्राफ ने कहा कि, 'यह उम्मीद के अनुरूप है। इसका कारण चीन विरोधी धारणा से काफी ऑर्डर मिले हैं।' उन्होंने कहा कि अगर भारत वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस), जोखिम निर्यात और आरओडीटीईपी (निर्यात उत्पादों पर शुल्कों तथा करों में छूट) से जुड़े मसलों का समाधान हो जाता है, निर्यातक और अच्छा कर सकते हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें