फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Polls 2024: अनुमानों में बहुमत पार भाजपा, बिहार व महाराष्ट्र समेत में इन राज्यों में हो सकता है नुकसान

Sat, 01 Jun 2024 09:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Exit Polls 2024: जहां सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत और एनडीए की प्रचंड जीत के अनुमान जताए जा रहे हैं, वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एनडीए को नुकसान होने की बात भी कही जा रही है। इन राज्यों में राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे असम सीएम सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। जहां सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत और एनडीए की प्रचंड जीत के अनुमान जताए जा रहे हैं, वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एनडीए को नुकसान होने की बात भी कही जा रही है। इन राज्यों में राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। आइए एग्जिट पोल के अनुमानों के आधार पर जानते हैं किन राज्यों में एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में कम सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


जहां एक ओर इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को नुकसान होने का अनुमान है वहीं वहीं इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में बीजेपी को इस बार नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक 10 सीटों वाले हरियाणा में बीजेपी को इस बार कम से कम दो से अधिक से चार सीटें कम मिलती दिख रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा में क्लीनस्वीप करते हुए सभी 10 सीटें जीती थीं। हालांकि उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा के अलावे महाराष्ट्र में भी भगवा खेमे को नुकसान हो सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए ने 48 सीटों में 41 सीटें जीती थीं। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 32 सीटें ही मिलने का अनुमान है। दूसरी इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र में 17 से 24 सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है। 

एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र के अलावे बिहार में भी एनडीए को 2019 की तुलना में 2024 में कम सीटें आती दिख रही हैं। पिछली बार 40 सीटों वाले राज्य बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 39 सीटें जीती थीं। इस बार के इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बिहार में इंडिया गठबंधन को 7-10 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार  हिमाचल में भी बीजेपी को एक सीट का नुकसान हो सकता है। चार राज्यों में वाले हिमाचल में बीजेपी को 3-4 सीटें मिलने के अनुमान हैं। वहीं एक सीट कांग्रेस जीत सकती है। 2019 लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा ने सभी चार सीटें जीती थीं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भाजपा को झारखंड में 8-10 सीटें मिल सकती है 14 सीटों वाले झारखंड में बीजेपी को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं यहां इंडिया गठबंधन को चार से छह सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। भाजपा यहां भी 2019 लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें