फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दवा के दाम को कंट्रोल करेगी सरकार, नीति आयोग ने तैयार किया प्रस्ताव

Mon, 16 Jul 2018 03:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली हर दवा की कीमत को कंपनियां नहीं बल्कि सरकार तय करेगी। अभी केंद्र सरकार ने केवल जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों को तय कर रखा है, लेकिन अब बिना डॉक्टर के पर्चे के काउंटर पर बिकने वाली दवाइयों की कीमतों पर भी लगाम लगेगी। 

विज्ञापन


नीति आयोग ने बनाया प्रस्ताव

केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने इस बारे में एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर कैबिनेट इसे मंजूर कर देती है, तो फिर पूरे देश में इसे लागू कर दिया जाएगा। इस फॉर्मूले के अनुसार, ट्रेड मार्जिन के आधार पर दवाओं के दाम कंट्रोल किए जा सकेंगे।

अभी होती है मुनाफाखोरी

अभी भी मार्केट में कई ऐसी दवाएं हैं, जिनको बेचने पर कंपनियां बहुत ज्यादा मुनाफाखोरी कर रही हैं। इसको रोकने के लिए नीति आयोग की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्रालय और फार्मा मंत्रालय के अधिकारी फॉर्मूला तैयार करने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों पर लगेगी लगाम

नीति आयोग दवाओं की कीमत को बिक्री की पहली जगह पर ही ट्रेड मार्जिन तय करना चाहती है। सरकार को लगता है कि ऐसा करने से दवा बनाने वाली कंपनियों और अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर लगाम लगेगी और मरीजों को मुफीद दर पर दवाएं मुहैया की जा सकेगी। 

17 फीसदी दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण

दवाओं की कीमत निर्धारित करने वाली संस्था एनपीपीए सिर्फ जीवनरक्षक दवाओं की कीमत निर्धारित करती है। देश में दवाओं का घरेलू उद्योग करीब 1 लाख करोड़ का है जिसका सिर्फ 17 फीसदी ही कीमत नियंत्रण के दायरे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें