फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FD: ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद फिक्स्ड डिपॉजिट ही लोगों की पहली पसंद, एफडी कराने में सबसे आगे दिल्ली

Sat, 08 Jul 2023 05:19 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, अमर उजाला

सार

आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए बैंक बाजार ने बताया, अखिल भारतीय स्तर पर लोगों के पास औसतन 42,573 रुपये की एफडी है। मूल्य के हिसाब से देश में 2.423 करोड़ एफडी खातों में 103 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक सावधि जमा - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने के मामले में देश में दिल्ली सबसे आगे है। दिल्ली वालों के पास औसतन 80,872 रुपये की एफडी है। महाराष्ट्र दूसरे और मिजोरम तीसरे स्थान पर है। इन राज्यों के लोगों के एफडी खातों में औसतन क्रमश: 73,206 रुपये और 68,323 रुपये जमा हैं।

आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए बैंक बाजार ने बताया, अखिल भारतीय स्तर पर लोगों के पास औसतन 42,573 रुपये की एफडी है। मूल्य के हिसाब से देश में 2.423 करोड़ एफडी खातों में 103 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। यहां के लोगों के खातों में 25.14 लाख करोड़ जमा हैं। 6.56 लाख करोड़ के साथ यूपी राज्यों में पांचवें स्थान पर है।

हरियाणा में हर व्यक्ति के पास औसतन 49,347 रुपये बचत

विज्ञापन

हरियाणा में हर व्यक्ति के पास औसतन 49,347 रुपये की एफडी है। चंडीगढ़ में लोगों ने औसतन 49,235, पंजाब में 33,689, उत्तराखंड में 29,160, यूपी में 27,820, मध्य प्रदेश में 27,054 और जम्मू-कश्मीर में 25,245 रुपये की एफडी करा रखी है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा जमा हैं पैसे

  1. महाराष्ट्र- 25.14 लाख करोड़
  2. दिल्ली- 10.97 लाख करोड़
  3. कर्नाटक- 8.17 लाख करोड़
  4. तमिलनाडु- 6.57 लाख करोड़
  5. उत्तर प्रदेश- 6.56 लाख करोड़
  6. प. बंगाल- 5.91 लाख करोड़
  7. गुजरात- 5.68 लाख करोड़
  8. केरल- 4.45 लाख करोड़
  9. हरियाणा- 3.85 लाख करोड़
  10. तेलंगाना- 3.62 लाख करोड़

मूल्य के हिसाब से देश में कुल एफडी जमा में महाराष्ट्र का हिस्सा 25 फीसदी है, जबकि दिल्ली का 10 फीसदी। औसत जमा के लिहाज से नॉर्थ ईस्ट के राज्य बड़े राज्यों से आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें