जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली अबू धाबी की कंपनी एतिहाद एयरवेज आखिरकार निवेश करने को तैयार हो गया है। एतिहाद ने आखिरी क्षणों में अपनी वित्तीय और तकनीकी बोली को जमा कर दिया है।
एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के कंशोर्सियम ने जो नियम बनाए हैं उसके तहत निविदाकर्ता के पास कम से कम एक हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ होनी चाहिए। इसके अलावा तीन साल का विमानन क्षेत्र में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
वहीं वित्तीय निवेशकों के पास कम से कम दो हजार करोड़ रुपये का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) या फिर एक हजार रुपये भारतीय कंपनी में निवेश करने के लिए होना चाहिए।