फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्सेल ग्रुप: चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंदकिशोर गोयनका का निधन, हिसार में होगा अंतिम संस्कार

Mon, 13 Jul 2026 08:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एस्सेल समूह के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंदकिशोर गोयनका का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
नंदकिशोर गोयनका का निधन - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंदकिशोर गोयनका का निधन हो गया है। उन्होंने 96 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


नंदकिशोर गोयनका एक गोभक्त के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 14 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे गोयंका उद्यान, अग्रोहा (हिसार) में किया जाएगा।

अंतिम दर्शन और संस्कार

नंदकिशोर गोयनका के अंतिम दर्शन मंगलवार, 13 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से 166, गोयंका हाउस, कृष्णा मंडी, नजदीक लोहा मंडी चौक (हिसार) में होंगे। इसके बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार ने सभी से इस दुख की घड़ी में साथ रहने का अनुरोध किया है।

परिवार और विरासत

नंदकिशोर गोयनका का परिवार एस्सेल ग्रुप के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। डॉ सुभाष चंद्रा ने अपने पिता के आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाया है। नंदकिशोर गोयनका ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और गोसेवा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें