फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़े: इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई में 10 हजार करोड़ रुपये की आवक, 17 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान जारी

Wed, 09 Jun 2021 03:17 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मई 2021 में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध आवक हुई। 17 राज्यों को वर्ष 2021-22 के लिए 9,871 करोड़ रुपये के पोस्ट डिवोल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट अनुदान की किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्विटी म्यूचुअल फंडों में मई 2021 के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध आवक हुई, जिससे यह लगातार तीसरा महीना रहा, जब शुद्ध निवेश देखने को मिला। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले अप्रैल में 3,437 करोड़ रुपये और मार्च में 9,115 करोड़ रुपये की शुद्ध आवक हुई थी।

विज्ञापन


दूसरी ओर मार्च से पहले इक्विटी योजनाओं में जुलाई 2020 से फरवरी 2021 तक लगातार आठ महीनों तक शुद्ध निकासी देखी गई। निवेशकों ने पिछले महीने ऋण म्यूचुअल फंड से 44,512 करोड़ रुपये निकाले, जबकि अप्रैल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ था।

मई में इक्विटी ओपन एंडेड योजनाओं में 10,083 करोड़ रुपये की आवक
कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान सभी खंडों में 38,602 रुपये की निकासी देखी, जबकि अप्रैल में 92,906 करोड़ रुपये की आवक हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक मई में इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी ओपन एंडेड योजनाओं में 10,083 करोड़ रुपये की आवक हुई। इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) को छोड़कर सभी इक्विटी योजनाओं में पिछले महीने आवक देखी गई।
विज्ञापन


17 राज्यों को 9,871 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान जारी
वित्त मंत्रालय ने बताया कि 17 राज्यों को वर्ष 2021-22 के लिए 9,871 करोड़ रुपये के पोस्ट डिवोल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट अनुदान की तीसरी मासिक किस्त जारी कर दी गई है। किस्त जारी होने के साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में राज्यों को पीडीआरडी अनुदान के रूप में कुल 29,613 करोड़ रुपये की राशि मिली है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें