फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Alert: ईपीएफ के लिए वेतन सीमा में बढ़ोतरी संभव, 15000 से 21000 करने के प्रस्ताव पर हो रहा विचार

Mon, 18 Apr 2022 06:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO Latest News Update In Hindi: एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उच्च स्तरीय कमेटी ने सरकार को वेतन की मौजूदा सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और इस संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।  
विज्ञापन
ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को लेकर नया अपडेट आया है। इसके तहत ईपीएफ के लिए निर्धारित वेतन सीमा को बढ़ाया जा सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उच्च स्तरीय कमेटी ने सरकार को वेतन की मौजूदा सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और इस संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।  

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नई सीमा से जहां एक ओर अधिक लोगों को दायरे में लाया जाएगा, वहीं इसके लागू होने से सरकार पर बोझ बढ़ जाएगा। फिलहाल इस मामले को सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र वर्तमान में ईपीएफओ की कर्मचारी पेंशन योजना के लिए प्रति वर्ष 6,750 करोड़ रुपये का खर्च वहन करती है। नए प्रस्ताव के एक बार लागू होने के बाद अनुमानित 7.5 लाख अतिरिक्त श्रमिकों को योजना के दायरे में लाया जा सकेगा। गौरतलब है कि इस तरह का फैसला आखिरी बार साल 2014 में लागू किया गया था। जब पीएफ के लिए वेतन सीमा को 6,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये की गई थी।  

फिलहाल ईपीएफओ के जो नियम निर्धारित हैं, उसके तहत 20 से अधिक कर्मचारियों वाली किसी भी कंपनी को ईपीएफओ के साथ रजिस्टर करना होता है और 15,000 रुपये की आय वाले सभी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ योजना अनिवार्य है। सरकार इस योजना के लिए ईपीएफओ अंशधारकों के कुल वेतन वेतन का 1.16 प्रतिशत योगदान करती है। इस वेतन सीमा को बढ़ाकर 21,000 करने से अधिक कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति योजना के तहत कवर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें