रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को ईपीएफओ से अगस्त में जुड़े ग्राहकों के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में शुद्ध पेरोल में बढ़ता रुख दिख रहा है।
ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने अगस्त 2021 के दौरान लगभग 14.81 लाख शुद्ध ग्राहक जोड़े हैं। रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि डाटा चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के लिए शुद्ध पेरोल में बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि जुलाई 2021 के मुकाबले अगस्त में शुद्ध ग्राहकों में 12.61 फीसदी का इजाफा हुआ है।