फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण क्षेत्र में सुधार से ताला उद्योग उत्साहित, नोटबंदी एवं GST के बाद बुरे दौर से गुजरा कारोबार

Mon, 02 Jul 2018 11:52 AM IST
कौशल ओझा, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
निर्माण क्षेत्र में मामूली सुधार से ताला एवं हार्डवेयर उद्यमियों के बीच उत्साह का संचार हुआ है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि निकट भविष्य में अलीगढ़ का ताला एवं हार्डवेयर कारोबार पटरी पर लौटेगा। पिछले महीने तालानगरी में रियल एस्टेट की एक बड़ी परियोजना शुरू हुई है। इसके साथ ही फ्लैट एवं मकान के लिए छोटे खरीदार बाजार में पहुंच रहे हैं। करीब दो साल से ग्राहकों का इंतजार कर रहे रियल एस्टेट के साथ ही ताला, हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री के उद्यमियों के लिए यह उत्साहजनक संकेत है। दरअसल, अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर की खपत निर्माण क्षेत्र में है। जब घर नहीं बनेंगे, तो ताला एवं हार्डवेयर का इस्तेमाल कौन करेगा। 
विज्ञापन


नवंबर 2016 में नोटबंदी एवं जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद रियल एस्टेट एवं ताला तथा हार्डवेयर उद्योग की स्थिति बिगड़ती चली गई। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता कहते हैं कि ताला, हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल उद्योग का भविष्य निर्माण खासकर रियल एस्टेट पर निर्भर है। पिछले तीन साल से रियल एस्टेट में भारी गिरावट आई है। कंस्ट्रक्शन बंद पड़े हैं। इसकी वजह से हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल सामानों की मांग में भारी कमी आई है। कच्चे माल के भाव में तेजी से परेशानी और बढ़ गई है।

रियल एस्टेट कारोबारी राजेश मित्तल ने कहा कि अब बाजार में छोटे खरीदार (25 लाख तक) पहुंच रहे हैं। रियल एस्टेट कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। खास बात यह है कि अब यह स्थायी भाव में आ गया है और गिरावट बंद है। इसे ध्यान में रखते हुए नई परियोजनाएं शुरू की गई है। इसका अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, अलीगढ़ के लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल ने कहा कि व्यवस्था में परिवर्तन अच्छे के लिए होता है। नोटबंदी एवं जीएसटी के बाद परेशानी आई लेकिन अब दिक्कतें कम होने लगी हैं। निर्यात पहले की तरह हो रहा है। घरेलू बाजार में भी ताला एवं हार्डवेयर का काम पटरी पर लौटने लगा है।

हजारों लोग लगे हैं इस उद्योग में

ताला एवं हार्डवेयर यहां का कुटीर उद्योग होने के कारण इससे संबंधित कार्य घर-घर में होते है। वर्तमान में विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे ताला, हार्डवेयर, आर्टवेयर, खाद्य आधारित व अन्य इंजीनियरिंग उद्योगों की कुल 9 हजार इकाइयां पंजीकृत हैं, जिनमें करीब 2,400 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश और करीब 10,000 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर है। इसमें प्रत्यक्ष रूप से करीब 1.5 लाख श्रमिक कार्यरत हैं।

ताला, हार्डवेयर का ओडीओपी में चयन

एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत अलीगढ़ से ताला एंड हार्डवेयर का चयन हुआ है। इन्वेस्टर्स समिट के लिए 100 करोड़ का लक्ष्य शासन से मिला था। लेकिन यहां 1,100 करोड़ रुपये निवेश से संबंधित प्रस्ताव गया था। करीब 29 उद्यमी यहां निवेश के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें