फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: दुनिया में धूम मचा रहे भारतीय मूल के CEOs, सूची पर मस्क ने दी प्रतिक्रिया, कहा- इंप्रेसिव

Mon, 28 Aug 2023 12:48 PM IST
देव कश्यप एएनआई, कैलिफोर्निया (अमेरिका)।

सार

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने 21 कंपनियों को सूचीबद्ध किया है जिनमें भारतीय मूल के सीईओ हैं। इस सूची में अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, विश्व बैंक समूह के अजय बंगा, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा, एडोब के शांतनु नारायण और कई अन्य के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के अधिकारी पूरी दुनिया के व्यवसाय जगत में धूम मचा रहे हैं क्योंकि वे शीर्ष कंपनियों में शीर्ष पदों पर काबिज हैं और यह सूची अजेय प्रतीत होती है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने शनिवार को उन कंपनियों की एक सूची जारी की, जिनमें भारतीय मूल के लोग शीर्ष स्थान पर हैं। इस सूची से टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क भी प्रभावित हुए।

विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने 21 कंपनियों को सूचीबद्ध किया है जिनमें भारतीय मूल के सीईओ हैं। इस सूची में अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, विश्व बैंक समूह के अजय बंगा, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा, एडोब के शांतनु नारायण और कई अन्य के नाम शामिल हैं। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग अकाउंट पर कहा, "इंप्रेसिव"।
विज्ञापन

हाल ही में, जाचरी किर्खोर्न (Zachary Kirkhorn) के अपने पद से हटने के बाद भारतीय मूल के वैभव तनेजा टेस्ला के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) बने हैं। किर्खोर्न ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर जानकारी दी कि 13 साल तक कंपनी का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया है। उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को भी उनके नेतृत्व और आशावाद के लिए धन्यवाद दिया।

किर्खोर्न ने अपने पोस्ट में कहा, आज सुबह टेस्ला ने घोषणा की कि मैं मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका से हट गया हूं, हमारे मुख्य लेखा अधिकारी वैभव तनेजा ने मेरी जगह ली है। इस कंपनी का हिस्सा बनना एक विशेष अनुभव है और हमने पिछले 13 साल से साथ मिलकर जो काम किया है उस पर मुझे बेहद गर्व है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, जैसा कि मैं इस परिवर्तन का समर्थन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को स्थानांतरित कर रहा हूं। मैं टेस्ला के प्रतिभाशाली, भावुक और कड़ी मेहनत करने वाले सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने उन चीजों को पूरा किया है जिनके बारे में कई लोग सोचते थे कि यह संभव नहीं है। मैं एलन मस्क को उनके नेतृत्व और आशावाद के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें