फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की नई गर्लफ्रेंड को जानते हैं आप? देखें कहां रोमांस करते कैमरे में हुए कैद

Tue, 31 May 2022 12:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्षीय मस्क अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के साथ यहां के आलीशान शेवल ब्लॉन्क होटल में पहुंचे थे। दोनों लंच करने के बाद एक-दूसरे के साथ समुद्र किनारे घूमते भी नजर आए। 
विज्ञापन
एलन मस्क-नताशा बैसेट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क सिर्फ दौलत के मामले में या फिर सबसे ज्यादा वेतन पाने के मामले में ही आगे नहीं हैं। उनकी प्रेम कहानियों के चर्चे भी खूब सुर्खियां बनते हैं। अब मस्क अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। क्या आप उनकी नई प्रेमिका के बारे में जानते हैं, नहीं तो हम आपको बता रहे हैं उनके बारे में सब कुछ। 

विज्ञापन

 

फ्रांस के अलीशान होटल में किया लंच

एलन मस्क-नताशा बैसेट। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एलन मस्क फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में अपनी नई प्रेमिका के साथ देखे गए हैं। मस्क के साथ ऑस्ट्रलिया की अदाकारा नताशा बैसेट को लंच करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्षीय मस्क अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के साथ यहां के आलीशान शेवल ब्लॉन्क होटल में पहुंचे थे। दोनों लंच करने के बाद एक-दूसरे के साथ समुद्र किनारे घूमते भी नजर आए। 
 

मस्क की सबसे कम उम्र की प्रेमिका

एलन मस्क-नताशा बैसेट। - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में पहले पायदान पर काबिज एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की लिस्ट में नताशा सबसे कम उम्र की हैं। गौरतलब है कि मस्क की गर्लफ्रेंड की सूची में एंबर हर्ड और ब्रिटिश अदाकारा तलुलाह रिले का नाम भी शामिल है। वहीं आपको बता दें कि एलन मस्क ने बीते साल ही ग्रिम्स से तलाक लिया था। 

पिछले साल ग्रिम्स से हुए थे अलग

एलन मस्क-ग्रिम्स। - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क और नताशा एक-दूसरे को फरवरी 2022 से डेट कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका में भी दोनों को एक साथ देखा गया था। यहां बता दें कि साल 2021 के सितंबर महीने में मस्क और ग्रिम्स अलग हो गए थे। इसके बाद दिसंबर में सरोगेट के जरिए एक्स-गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने उनके दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

सात बच्चों के पिता हैं मस्क

एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया
एलन मस्क की बात करें तो उन्होंने तीन बार शादी रचाई है, जिसमें से एक ही लड़की से उन्होंने दो बार शादी की थी। मस्क की 7 संतानें हैं, जिनमें छह लड़के और एक लड़की है। एलन मस्क की अपनी पहली पत्नी कैनेडियाई लेखिका जस्टिन विल्सन से पांच लड़के हैं। इनमें से दो बच्चे जुड़वां हैं। विल्सन के साथ मस्क 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें