एयर इंडिया में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में यूपीए सरकार में पूर्व विमानन मंत्री रहे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। एयर इंडिया में हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले में किसी राजनेता के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक पटेल से छह जून को पूछताछ होगी। पटेल फिलहाल राज्यसभा से सांसद हैं और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री में थे। पटेल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि वो जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान पूरा सहयोग देंगे।
62 साल के पटेल महाराष्ट्र के बांद्रा-गोंदिया सीट से चार बार सासंद रह चुके हैं और 2004 में नागर विमानन मंत्री थे। 2011 में उनको भारी उद्योग मंत्रालय दिया गया था। ईडी ने इस घोटाले के संबंध में दीपक तलवार के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
एयर इंडिया में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले में किसी नेता के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई है। जांच एजेंसी ने हाल ही में मामले में चार्जशीट दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि तलवार लगातार पटेल के संपर्क में थे।