ईडी ने अल्फाजियो लिमिटेड से संबंधित 16 करोड़ रुपये के सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) जब्त किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के तहत की गई है।
ईडी ने केरल से जुड़े एक मामले में 3.25 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि उसने धन शोधन रोधी कानून के तहत 3.25 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की है। यह राशि पुलिस ने केरल में दो लुटेरों से जब्त की थी, यह राशि उन्होंने एक ऑटो रिक्शा चालक से लूटी थी।
ईडी की ओर से एक बयान में कहा गया है कि एजेंसी की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है।
ईडी का मामला 2020 में कोट्टाकल पुलिस स्टेशन में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है। एजेंसी ने कहा, "उक्त नकदी कोट्टाकल पुलिस ने दो लुटेरों से बरामद की थी। वे एक ऑटो रिक्शा चालक को लूटने और उसका अपहरण करने के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे, जो अपने ऑटो में भारी मात्रा में नकदी ले जा रहा था।"