सूत्रों के अनुसार झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के रांची, दुमका और देवघर समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रामेश्वर उरांव पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं और फिलहाल झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हैं।
झारखंड में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रामेश्वर उरांव पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं, और फिलहाल झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा घेरे के साथ झारखंड की राजधानी रांची के अलावा दुमका, देवघर और गोड्डा जिलों में लगभग 34 परिसरों की तलाशी ली। रामेश्वर उरांव (76) लोहरदगा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उरांव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कैबिनेट में मंत्री भी थे। वह 1972 बैच के सेवानिवृत्ति अधिकारी हैं।