फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: तेलंगाना में मंत्री के आवास पर ईडी की दबिश, अवैध खनन मामले में हो रही छापेमारी

Wed, 09 Nov 2022 06:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कमलाकर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। वह करीमनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल देश से बाहर हैं।
विज्ञापन
Gangula Kamalakar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी के अधिकारी कथित अवैध खनन से जुड़े एक मामले में एक ग्रेनाइट कंपनी के तेलंगाना स्थित ठिकानाें पर छापेमारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में  तेलंगाना के मंत्री गंगुला कमलाकर के करीमनगर स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन




सूत्रों की मानें तो करीमनगर जिले, आसपास के कस्बों और राज्य की राजधानी हैदराबाद स्थित मंत्री और कुछ अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जो राज्य में ग्रेनाइट व्यापार में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


कमलाकर (54) मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। वह करीमनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल देश से बाहर हैं।
विज्ञापन


तेलंगाना मंत्री गंगुला कमलाकर ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने सब कुछ चेक किया है और सभी दस्तावेजों को खंगाला है, हम एजेंसियों को जांच करने देंगे। हम सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें