कमलाकर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। वह करीमनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल देश से बाहर हैं।
ईडी के अधिकारी कथित अवैध खनन से जुड़े एक मामले में एक ग्रेनाइट कंपनी के तेलंगाना स्थित ठिकानाें पर छापेमारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में तेलंगाना के मंत्री गंगुला कमलाकर के करीमनगर स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो करीमनगर जिले, आसपास के कस्बों और राज्य की राजधानी हैदराबाद स्थित मंत्री और कुछ अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जो राज्य में ग्रेनाइट व्यापार में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
कमलाकर (54) मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। वह करीमनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल देश से बाहर हैं।
तेलंगाना मंत्री गंगुला कमलाकर ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने सब कुछ चेक किया है और सभी दस्तावेजों को खंगाला है, हम एजेंसियों को जांच करने देंगे। हम सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं।