फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें: ईडी ने किया एसआईटी का गठन, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Mon, 09 Feb 2026 09:19 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्योगपति अनिल धीरूभाई अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अनिल अंबानी से जुड़े मामलों की जांच के लिए ईडी ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त निदेशक रैंक के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
अनिल अंबानी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल धीरूभाई अंबानी से जुड़े कई मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में उठाया है। एसआईटी अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) से जुड़े विभिन्न वित्तीय लेनदेन, धन शोधन से संबंधित मामलों और अन्य आर्थिक अनियमितताओं की समग्र जांच करेगी।

विज्ञापन


एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त निदेशक रैंक के अधिकारी कर रहे
ईडी  ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) और उससे संबंधित संस्थाओं से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के बैंकिंग और कॉरपोरेट धोखाधड़ी मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त निदेशक रैंक के अधिकारी करेंगे और इसमें लगभग आधा दर्जन अन्य जांचकर्ता शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते एडीएजी के खिलाफ मामलों की समीक्षा करते हुए ईडी को एक विशेष जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया था, जो इस मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र, त्वरित और तटस्थ जांच करेगी। शीर्ष अदालत ने पहले से एडीएजी के मामलों की जांच कर रही सीबीआई से इस मामले में सांठगांठ, मिलीभगत और साजिश का एंगल भी देखने और अपनी जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने को कहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: मिया-मुस्लिम और लव जिहाद जैसे शब्दों पर रोक की मांग, पूर्व LG समेत 12 लोगों ने दाखिल की याचिका

ईडी पिछले साल से कर रही जांच
ईडी पिछले साल से अनिल अंबानी और उनकी रिलायंस समूह की कंपनियों की जांच कर रहा है और अब तक उसने  पीएमएलए के तहत तीन प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की हैं। यह पुलिस एफआईआर के समकक्ष ईडी की रिपोर्ट हैं। ईडी ने 12,000 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी कथित अवैध और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए एडीएजी समूह की कंपनियों और उनके अधिकारियों के खिलाफ और अधिक ईसीआईआर दाखिल कर सकती है।  
विज्ञापन


अनिल अंबानी से हो चुकी है पूछताछ
ईडी ने अनिल अंबानी से पिछले साल उनके समूह की कंपनियों के कथित बैंक ऋण अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ की थी। कंपनी के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी और आरकॉम के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को हाल ही में ईडी ने गिरफ्तार किया था। अनिल अंबानी समूह की कंपनियों ने पूर्व में किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार किया है। 

इन कंपनियों पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप

ईडी ने इससे पहले कहा था कि उसने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की विभिन्न कंपनियों द्वारा सार्वजनिक धन का ‘धोखाधड़ी से दुरुपयोग’ के प्रमाण मिले हैं। 

  • रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड
  • रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल)
  • रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल)
  • रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरआईएल) 
  • रिलायंस पावर लिमिटेड (आरएचएफएल) 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें