फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम के बंगले की हुई कुर्की, घोटाले के पैसों से खरीदी थी विदेशों में संपत्तियां

Wed, 21 Aug 2019 06:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम के घर पहुंची सीबीआई और ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व वित्त व गृह मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के दिल्ली के जोर बाग स्थित बंगले को भी अटैच (कुर्की) कर लिया है। ईडी ने कहा है कि आईएनएक्स मीडिया घोटाले में मिले पैसों से उन्होंने बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ मिलकर देश और विदेशों में कई संपत्तियां खरीदी हैं।

विज्ञापन


घोटाले में हैं सह आरोपी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने पी. चिदंबरम को इस केस में बेटे के साथ सह आरोपी बनाया है। आईएनएक्स मीडिया केस के अलावा एयरसेल मैक्सिस 2जी घोटाले में भी इनका नाम जोड़ा गया है। अब ईडी और सीबीआई ने दोनों लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।  

यह संपत्तियां की अटैच

ईडी ने नई दिल्ली के जोर बाग स्थित जिस बंगले को अटैच किया है, उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा स्पेन के बार्सिलोना में स्थित टेनिस क्लब की कीमत 15 करोड़ रुपये है। इसके अलावा यूके में कॉटेज और भारत में भी कई संपत्तियों को अटैच किया गया है, जिनका मूल्य 54 करोड़ रुपये है। 

सील किए बैंक खाते

ईडी ने कार्ति की चेन्नई स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की नुंगाबक्कम शाखा में एक फिक्सड डिपॉजिट खाते को भी सील कर दिया है। इस खाते में 9.23 करोड़ रुपये हैं। वहीं इसके अलावा डीसीबी बैंक में कार्ति की कंपनी एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के 90 लाख रुपये की एफडी को भी अटैच किया है। ईडी ने दावा किया है कि पीटर मुखर्जी ने एएससीपीएल को 3.09 करोड़ रुपये का भुगतान गलत तरीकों से जारी किए गए डेबिट नोट के जरिए किया था।   

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें