फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी ने महाराष्ट्र की शैक्षिक सोसायटी के पूर्व कोषाध्यक्ष को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 18 Jun 2022 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई

सार

ईडी ने बताया, अप्पासाहेब के भाई और सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष महादेव रामचंद्र देशमुख को मई में गिरफ्तार किया गया था। वह न्यायिक हिरासत में है। अप्पासाहेब 2011 से 2016 तक सोसाइटी का कोषाध्यक्ष था।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित श्री छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसायटी (एससीएसईएस) के पूर्व कोषाध्यक्ष अप्पासाहेब रामचंद्र देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर ऐसे मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर विद्यार्थियों को ठगने का आरोप है, जिसे एमबीबीएस कोर्स की मान्यता नहीं थी। एजेंसी ने उसे विशेष कोर्ट में पेश कर 24 जून तक हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


ईडी ने बताया, अप्पासाहेब के भाई और सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष महादेव रामचंद्र देशमुख को मई में गिरफ्तार किया गया था। वह न्यायिक हिरासत में है। अप्पासाहेब 2011 से 2016 तक सोसाइटी का कोषाध्यक्ष था। उसने भाई और अन्य धोखेबाजों से मिलकर एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर 350 विद्यार्थियों से करीब 29 करोड़ रुपये जमा किए थे। धन का स्रोत छिपाने के लिए रकम नकद ली गई और अप्पासाहेब व उसके परिजनों के नाम से बैंक में जमा की गई। रिपोर्ट सतारा जिले के वादुज थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें