ED Action in Bengal: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने टीएमसी विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं दूसरी ओर,मवेशी तस्करी मामले में 2 दिसंबर को 1.58 करोड़ रुपये मूल्य की 32 संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में टीएमसी विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
वहीं दूसरी ओर, एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी मामले में 2 दिसंबर को 1.58 करोड़ रुपये मूल्य की 32 संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ईडी के अनुसार ये संपत्तियां सहगल हुसैन और उनके परिवार के सदस्यों की हैं।