फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: वित्त सचिव ने आर्थिक मजबूती के दिए संकेत, इस वित्तीय वर्ष सात प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान

Wed, 31 Aug 2022 10:00 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GDP: वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में वृद्धि दर 13.5% रही। वित्त सचिव ने आयात बढ़ने से राजकोष पर दबाव बढ़ने के मसले पर कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष में जीडीपी के 6.4% पर बनाए रखने के लिए आश्वस्त है। 
विज्ञापन
GDP - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालू वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। बुधवार को वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़ों पर बाेलते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के पहले के स्तर के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक मजबूत है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में वृद्धि दर 13.5% रही। वित्त सचिव ने आयात बढ़ने से राजकोष पर दबाव बढ़ने के मसले पर कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष में जीडीपी के 6.4% पर बनाए रखने के लिए आश्वस्त है। 

वहीं आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा है कि अगस्त में माल और वित्त सेवा कर (GST) कलेक्शन 1.42 लाख करोड़ रुपये से 1.43 लाख करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। ये आंकड़े अर्थव्यवस्था में तेजी को दर्शाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था में सकल स्थिर पूंजी निर्माण में अप्रैल-जून महीने में 34.7% की वृद्धि हुई यह दस वर्षों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें