फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Business Summit: पीएम मोदी आज समिट को करेंगे संबोधित, 200 से अधिक बिजनेस लीडर होंगे शामिल

Fri, 17 Feb 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह वैश्विक व्यापारिक शिखर सम्मेलन ऐसे विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक मंच पर साथ लाएगा, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करना चाहते हैं। इस शिखर सम्मेलन में 40 सत्रों में 200 से अधिक बिजनेस लीडर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के होटल ताज पैलेस में इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम देर शाम होने की उम्मीद है। यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 17-18 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। ग्लोबल बिजनेस समिट-2023 की थीम- 'मजबूती, प्रभाव, प्रभुत्व' है।

विज्ञापन


यह वैश्विक व्यापारिक शिखर सम्मेलन हर साल होता है और द टाइम्स ग्रुप इसकी मेजबानी करता है। यह सम्मेलन ऐसे विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक मंच पर साथ लाएगा, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करना चाहते हैं। इस शिखर सम्मेलन में 40 सत्रों में 200 से अधिक बिजनेस लीडर अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें