फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: IndiGo ने की कर्मचारियों के वेतन में कटौती, सीईओ की सैलरी 25 फीसदी कम

Thu, 19 Mar 2020 04:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

इंडिगो एयरलाइंस ने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का निर्णय किया है। इस संदर्भ में इंडिगो के सीईओ ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि कमाई में भारी कमी को देखते हुए इंडिगो अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी। एक अप्रैल से इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ भी 25 फीसदी कम सैलरी लेंगे।
विज्ञापन
Indigo airlines
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईमेल में कहा गया है कि एयरलाइंस इंडस्ट्री का भविष्य दांव पर है। हमें अपने नकदी प्रवाह पर सावधानीपूर्वक ध्यान देने की जरूरत है ताकि हम नकदी के संकट से न जूझें। इसके अलावा इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन के प्रमुख अशीम मित्रा ने कहा कि विमानन क्षेत्र में आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और अगले कुछ दिनों तथा हफ्तों में सख्त कदम उठाना आवश्यक हो गया है।

विज्ञापन


कोरोना की वजह से विमानन क्षेत्र को पहुंचा नुकसान
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण दुनियाभर में देशों के आंशिक या पूरी तरह से सीमाएं सील करने के कारण विमानन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है क्योंकि विश्वभर में ज्यादातर विमानन कंपनियों ने अपने विमान संचालन में जबरदस्त तरीके से कटौती कर दी है। मित्रा ने ईमेल में कहा, ‘‘आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और कोई भी विमानन कंपनी इस गिरावट से बची नहीं है।’’

पहली तिमाही में बड़े नुकसान की संभावना
कोरोना वायरस के चलते संकट का सामना कर रही घरेलू विमानन कंपनियों को 2020 की पहली तिमाही में बड़े नुकसान की संभावना है। शुरुआती कदम के तौर पर कंपनियां 150 विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगा सकती हैं।
विज्ञापन


विमानन सलाहकार कंपनी सीएपीए इंडिया ने बुधवार को अपनी रपट में कहा कि एयर इंडिया को छोड़कर बाकी अन्य कंपनियों को जनवरी-मार्च तिमाही में 50 से 60 करोड़ डॉलर का एकीकृत घाटा होने का अनुमान है। रपट में कहा गया है कि कुछ विमानन कंपनियां अपने परिचालन को अस्थायी तौर पर बंद कर सकती हैं या इसे मांग के आधार पर तय कर सकती हैं। यदि वह लगातार परिचालन करती हैं तो उन्हें काफी नुकसान होगा।

मांग में कमी का हवाला देते हुए रपट में कहा गया है कि भारतीय विमानन कंपनियां शुरुआती स्तर पर करीब 150 विमानों को परिचालन से रोक सकती हैं। आने वाले हफ्तों में इनकी संख्या में और बढ़ सकती हैं। वर्तमान में छह बड़ी घरेलू विमानन कंपनियों के पास करीब 650 विमानों का बेड़ा है। इस बीच सरकार के संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले हर यात्री के लिए 14 दिन अलग रहना अनिवार्य बनाए जाने के बाद एतिहाद एयरलाइंस ने भारत के लिए अपनी उड़ानें कम करने की घोषणा की है। कंपनी की अबू धाबी-दिल्ली उड़ान अब 19 मार्च से 28 मार्च के बीच दिन में चार के बजाय तीन बार उड़ान भरेगी। वहीं अबू धाबी-मुंबई उड़ान 19 मार्च से 30 अप्रैल के बीच दिन में चार के बजाय तीन दिन और अबू धाबी-बेंगलुरु उड़ान 20 मार्च से 30 अप्रैल के बीच दिन में दो के बजाय एक बार उड़ान भरेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

एयर इंडिया भी कर सकती है वेतन में 5 फीसदी की कटौती

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते अपने कर्मचारियों के वेतन में पांच फीसदी की कटौती कर सकती है। बता दें कि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले ही रद्द कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, वेतन में यह कटौती सभी श्रेणी के कर्मचारियों की होगी। 

सरकार घाटे में चल रही एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया में है। इधर, कंपनी ने कार्यकारी पायलटों और अन्य के मनोरंजन भत्ते को खत्म करने के अलावा चालक दल के सदस्यों को उड़ान भरने के लिए अलग से मिलने वाले भत्ते को पहले ही कम कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, कोरोना वायरस संकट के कारण कंपनी भारी वित्तीय दबाव में है। क्योंकि कंपनी की अमेरिका, कनाडा और अन्य कुछ विदेशी बाजारों की सारी उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इसलिए वह वेतन कटौती के विकल्प पर विचार कर रही है।

एक अन्य सूत्र ने कहा है कि लागत कम करने के लिए कंपनी ने 100 से ज्यादा पायलटों के उड़ान भरने पर रोक का निर्णय किया गया है। इन पायलटों को संविदा पर फिर से नौकरी पर रखा गया था। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता की ओर से इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें