फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: अब वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए नहीं करना पड़ेगा 18 वर्ष के होने का इंतजार, ECI ने दी ये सुविधा

Thu, 28 Jul 2022 01:48 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ECI: निर्वाचन आयोग ने कहा है कि ऐसे सभी युवा जो साल की पहली तारीख को 18 वर्ष के हो जाएंगे वे वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Election commision - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा  की है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 17 साल के युवा भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने  के लिए आवेदन दे सकते हैं। उन्हें आवेदन देने के लिए 18 साल के होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि ऐसे सभी युवा जो साल की पहली तारीख को 18 वर्ष के हो जाएंगे वे वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं। 

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सभी राज्यों के सीईओ, ईआरओ और एईआरओ को यह निर्देश दिया है कि वे यह सुविधा देने के लिए तकनीकी इंतजाम सुनिश्चत करने में जुट जाएं ताकि युवा 18 वर्ष की उम्र पूरा होने के पहले ही वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दें सकें। ऐस में अब भारत निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 18 वर्ष पूरा होने का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें