फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया का पलटवार: पहले ही माफी मांग चुके हैं अधीर रंजन

Thu, 28 Jul 2022 01:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में हंगामा मचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी माफी मांग चुके हैं। उधर, अधीर रंजन चौधरी ने इससे साफ इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने गलती से राष्ट्रपति को लेकर विवादित शब्द कह दिए थे।

विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोकसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सदस्यों ने उनसे माफी की मांग की, इस पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया। चौधरी ने कहा कि अचानक व गलती से एक लफ्ज निकल गया था। वह भाजपा से माफी नहीं मांगेंगे, उन्हें फांसी दे दो। उधर,  कांग्रेस की हास्यास्पद स्थिति तब बन गई जब सोनिया गांधी ने कह दिया कि चौधरी ने माफी मांग ली है।

विज्ञापन


लोकसभा में हंगामा मचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी माफी मांग चुके हैं। सोनिया गांधी से मीडिया ने पूछा था कि क्या वह अधीर रंजन को माफी मांगने का निर्देश देंगी?  इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। इस बीच, सोनिया गांधी ने मामले में विचार के लिए कांग्रेस संसदीय दल के दफ्तर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे व अधीर रंजन चौधरी को भी इसमें बुलाया गया है। 


राई का पर्वत बना रहा सत्ता पक्ष : चौधरी

उधर, अधीर रंजन चौधरी ने इससे साफ इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने गलती से राष्ट्रपति को लेकर विवादित शब्द कह दिए थे। सत्तापक्ष राई का पर्वत बना रहा है। कांग्रेस नेता चौधरी ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस नेता विजय पथ से राष्ट्रपति भवन जाने के लिए कल एकत्रित हुए थे। तब मीडिया ने उनसे चर्चा की थी तो उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन देने की बात कही थी। इसी दौरान उनके मुंह से अचानक एक शब्द निकल गया था। उसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों को तलाशा, लेकिन वे वहां से निकल चुके थे, वह उनसे इस गलती को तवज्जो नहीं देने का अनुरोध करने वाले थे। चौधरी ने कहा कि हम भाजपा से किस बात के लिए माफी मांगें। 

विज्ञापन


मैं राष्ट्रपति के अपमान का सोच भी नहीं सकता 
अधीर रंजन चौधरी ने आज एक बयान जारी कर कहा, 'मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह सिर्फ एक गलती थी। अगर राष्ट्रपति को बुरा लगा तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और माफी मांगूंगा। वे चाहें तो मुझे फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन उन्हें (सोनिया गांधी) इसमें क्यों घसीटा जा रहा है?

स्पीकर से किया स्पष्टीकरण का अवसर देने का आग्रह
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिड़ला से आग्रह किया है कि वह उन्हें सदन में स्पष्टीकरण देने का अवसर दें। इस बारे में उन्होंने स्पीकर को पत्र लिखा है। चौधरी उन पर लगे आरोप को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते हैं। 

सोनिया गांधी मांगें माफी : भाजपा
चौधरी की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में आज भारी हंगामा हुआ। भाजपा सदस्यों ने अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सोनिया गांधी को भी माफी मांगने को कहा। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि  सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। भारी हंगामा के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें