कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। साल 2020 में शुरू हुई इस महामारी की चपेट लोगों के आने का सिलसिला अब भी जारी है। हालांकि वैक्सीन इजाद हो जाने के बाद इस संकट से निपटने में काफी मदद मिली है।
देश में कोविड वैक्सीनेशन शुरू होने के दौरान सरकार की ओर से कोविन पोर्टल के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
दरअसल यह वायरल वीडियो बिजनेसमैन अरुण पुडुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उसके बाद इस वीडियो को नॉर्वे के डिप्लोमेट एरिक सोल्हेम ने भी शेयर किया है। 57 सेकेंड के इस वीडियो में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 2021 में कोविड बैन हटने के बाद अपनी अमेरिका यात्रा का जिक्र किया है।
उन्होंने वीडियो में जानकारी दी है कि उनका बेटा अमेरिका में रहता है। उसके बाद उन्होंने एक छोटी सी कहानी साझा की है। जयशंकर कहते हुए दिख रहे हैं कि वे अपने बेटे के साथ अमेरिका के एक रेस्त्रां गए थे। वहां प्रवेश करने के लिए उन्हें अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहा गया। विदेश मंत्री ने अपना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र अपना फोन निकाल कर दिखा दिया पर उनके उनके बेटे को अपनी वैक्सीन सर्टिफिकेट अपने वॉलेट से निकाल कर दिखानी पड़ी।
दरअसल, इस घटना का जिक्र कर जयशंकर यह बताना चाह रहे हैं कि कैसे कोविन पोर्टल ने कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान लोगों का काम आसान किया। कोविन एक भारतीय वेब पोर्टल है जिसका इस्तेमाल भारतीय नागरिकों के कोविड रजिस्ट्रेशन के लिए किया जाता है।
एस. जयशंकर ने इस स्टोरी को शेयर करते हुए यह संदेश दिया है कि वह पल आनंददायक था। हम एक आधुनिक देश की तुलना में अधिक सटीक और डिजिटल ढंग से कोरोना वैक्सीशन ड्राइव को चलाने में सफल रहे। हम एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं।