उपभोक्ता मामलों के विभाग ने शुक्रवार को बताया, कुल 15,426 शिकायतों में से सबसे ज्यादा 8,919 ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ आईं। इनका निपटान किया गया। रिफंड में भी यह क्षेत्र सबसे आगे रहा और उपभोक्ताओं को 3.69 करोड़ रुपये का रिफंड दिलाया गया।
उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) की मदद से पिछले दो महीनों में ई-कॉमर्स कंपनियों और अन्य खुदरा विक्रेताओं से 7.14 करोड़ का रिफंड मिला है। इस हेल्पलाइन के जरिये रिफंड दावों से जुड़ी 15,426 उपभोक्ता शिकायतों का समाधान किया गया। उपभोक्ताओं की शिकायतें 30 क्षेत्रों से संबंधित थीं।
विज्ञापन
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने शुक्रवार को बताया, कुल 15,426 शिकायतों में से सबसे ज्यादा 8,919 ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ आईं। इनका निपटान किया गया। रिफंड में भी यह क्षेत्र सबसे आगे रहा और उपभोक्ताओं को 3.69 करोड़ रुपये का रिफंड दिलाया गया। विभाग ने कहा, 25 अप्रैल से 30 जून के बीच उपभोक्ताओं को कुल 7.14 करोड़ रुपये का रिफंड दिलाना हेल्पलाइन की प्रतिबद्धता, जवाबदेही और बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती है। एजेंसी
17 भाषाओं में दर्ज करा सकते हैं शिकायत
उपभोक्ता इस हेल्पलाइन पर एक टोल-फ्री नंबर 1915 के जरिये 17 भाषाओं में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। एनसीएच उपभोक्ता मामलों के विभाग की एक प्रमुख पहल है, जो उपभोक्ताओं की शिकायतों को मुकदमे में जाने से पहले ही तेजी से और सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।