अब डीएल बनवाना और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना महंगा हो गया है। यह वृद्धि दोगुने से लेकर छह गुना तक की गई है। बढ़ी हुई दर शनिवार 7 जनवरी से लागू हो गई है। ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन करने के अलावा लर्निंग लाइसेंस बनवाना भी महंगा हो गया है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 29 दिसंबर को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। उल्लेखनीय है कि आरटीओ में होने वाले कार्यों की फीस में बढ़ोतरी 1989 में आखिरी बार हुई थी। अब इतने सालों के बाद सरकार ने फीस को काफी बढ़ा दिया है।
रजिस्ट्रेशन के अलावा वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट समय पर नहीं कराने पर प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये की पेनाल्टी देनी होगी जो कि रेग्युलर चार्ज के अलावा होगा। इसके अलावा, भारी वाहनों का मैन्युल फिटनेस टेस्ट कराने पर 600 रुपये देने होंगे। ऑटोमेटेड टेस्ट पर 1000 रुपये फीस देनी होगी। कार का फिटनेस टेस्ट कराने में क्रमशः 400 व 600 रुपये की फीस देनी होगी