Mansukh Mandaviya: केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के अनुसार उर्वरक कंपनियां नैनो उर्वरकों के रूप में डीएपी और यूरिया के गैर-पारंपरिक विकल्प तलाश रही हैं।
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा है कि मैंने राज्यों से उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने राज्य के कृषि विभागों से घरेलू स्तर पर उत्पादित एसएसपी और एनपीके के उपयोग को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया है। ये उर्वरकों के संतुलित उपयोग में मदद करते हैं।
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के अनुसार उर्वरक कंपनियां नैनो उर्वरकों के रूप में डीएपी और यूरिया के गैर-पारंपरिक विकल्प तलाश रही हैं। नैनो यूरिया पहले से ही बाजार में है और नैनो-डीएपी जल्द ही बाजार में आने की प्रक्रिया में हैं।