फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehul Choksi: डोमिनिका में अवैध एंट्री के मामले में भगोड़े कारोबारी को बड़ी राहत, चोकसी पर दर्ज केस वापस

Sat, 21 May 2022 11:01 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ी राहत मिली है। उसके खिलाफ डोमिनिका में अवैध प्रवेश को केस वापस ले लिया गया है। चोकसी ने एंटीगुआ पुलिस को दी गई एक शिकायत में यह दावा किया कि वह एक एंटीगुआन नागरिक था और उसे जबरन डोमिनिका लाया गया था। उसने बताया कि वह अपनी इच्छा के विरुद्ध डोमिनिका लाया गया था।
 
विज्ञापन
मेहुल चोकसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिका में अवैध एंट्री करने के मामले में भारत के भगौड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, इस संबंध में दर्ज केस अब वापस ले लिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोकसी यह साबित करने में कामयाब रहा कि उसे एंटीगुआ और बारबुडा से अपहरण करके डोमिनिका लाया गया था। 

विज्ञापन


मई 2021 में हुआ था लापता
रिपोर्ट में बताया गया कि मेहुल चोकसी पिछले साल मई में एंटीगुआ से लापता हो गया था, जहां पर 2018 में वह भारत में अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद भारत छोड़कर आ गया था। डोमिनिका में उसके द्वीप देश में अवैध प्रवेश को लेकर चौकसी पर मामला दर्ज किया गया था। 

चोकसी ने किया यह बड़ा दावा
अब मेहुल चोकसी ने डोमिनिका को बताया कि वह अपनी इच्छा के विरुद्ध डोमिनिका लाया गया था। उसने दावा किया भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंटों ने उसका अपहरण किया था। यहां बता दें कि चोकसी को बीते साल 26 मई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ पुलिस को दी गई एक शिकायत में यह दावा किया कि वह एक एंटीगुआन नागरिक था और उसे जबरन डोमिनिका लाया गया था। 
विज्ञापन


रॉ एजेंटों के शामिल होने का आरोप
मेहुल चोकसी ने अपनी शिकायत में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंटों के इस इस साजिश में शामिल होने की बात कहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, चोकसी की कानूनी टीम ने चार व्यक्तियों की पहचान की। हालांकि, भारत ने चौकसी के दावों की कभी पुष्टि नहीं की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें