डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) प्रमुख अरुण कुमार ने खराब मौसम में लैंडिंग मानदंड पूरे नहीं होने पर विमान उतारने से बचने की सलाह दी है। डीजीसीए ने कहा है कि, 'हमने विभिन्न एयरलाइंस के सेफ्टी के प्रमुखों को भी निर्देश दिया है कि वे पायलटों को भी अपनी सुरक्षा ब्रीफिंग में शामिल करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता है।
नागर विमानन महानिदेशालय ने विमानन कंपनियों को कड़ी चेतावनी देते हुए बुधवार को कहा कि खराब मौसम में विमानों को 'अनस्टैबलाइज्ड अप्रोच' के साथ नीचे उतारने से बचना चाहिए और उन्हें एक और चक्कर लगाने के बाद पुन: प्रयास करना चाहिए। साथ ही ऐसा नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की बात भी कही है।
Director Gen of Civil Aviation: We've also instructed Heads of Flight Safety of airlines to include in their safety briefings to pilots, an express instruction to refrain from landing with unstabilized approach while experiencing adverse weather conditions & initiate a Go-around. https://t.co/0SyAAG8cii
दरअसल खराब मानसून के चलते बीते कुछ समय से विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाएं सामने आ रही थी जिसकी वजह से डीजीसीए ने एयरलाइंस के लिए 'एयर सेफ्टी सर्कुलर' जारी किया था। पिछले तीन दिनों में कम से कम दो घटनाओं में खराब मौसम के बीच कमर्शियल विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर फिसल गए।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि वह लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की घटनाओं की जांच कर रहा है।