अब क्या है विकल्प?
गोल्ड में निवेश का सबसे अच्छा विकल्प है गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF)। ये म्यूचुअल फंड्स की ऐसी स्कीम हैं, जो फिजिकल गोल्ड की कीमत को ट्रैक करती हैं। इनकी खरीद-बिक्री स्टॉक एक्सचेंज पर होती है और सेबी द्वारा नियंत्रित होती हैं। इन्हें डीमैट खाते में इलेक्ट्रॉनिक यूनिट के रूप में रखा जाता है, जिससे पारदर्शिता और निवेशक की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
गोल्ड म्यूचुअल फंड्स भी अन्य विकल्प हैं। ये गोल्ड ईटीएफ या सोने के खनन और रिफाइनिंग में लगी कंपनियों में निवेश करते हैं। ये उन निवेशकों के लिए बेहतर हैं, जिनके पास डीमैट खाता नहीं है, लेकिन वे डिजिटल सोने में निवेश करना चाहते हैं।
तारीख पता है?
IPO लिस्टिंग
- 26 नवंबर: एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (500 करोड़ रुपये)
- 28 नवंबर: सुदीप फार्मा (895 करोड़ रुपये)
कंपनियों के तिमाही नतीजे/घोषणा
- 26 नवंबर: पावर फाइनेंस
- 27 नवंबर: एके कैपिटल सर्विसेस
- 28 नवंबर: मीरा इंडस्ट्रीज, दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े
डिस्क्लेमर : अपना पैसा में छपे विचार, राय और निवेश संबंधी सुझाव अलग-अलग विशेषज्ञों, ब्रोकर फर्मों या रिसर्च संस्थानों के हैं। इनसे अखबार या उसके प्रबंधन की सहमति जरूरी नहीं है। कृपया किसी भी तरह का निवेश फैसला लेने से पहले अपने पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इस जानकारी के आधार पर होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी अखबार या उसके प्रबंधन की नहीं होगी।