फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन डीजल 9 माह के निचले स्तर पर, पेट्रोल की कीमतें भी गिरीं

Mon, 31 Dec 2018 11:22 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 के आखिरी दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी बनी रही। सोमवार को जहां एक तरफ डीजल की कीमतें अपने 9 माह के निचले स्तर पर पहुंच गई, वहीं सबसे सस्ता पेट्रोल कोलकाता में मिल रहा है। दिल्ली में भी पेट्रोल पिछले एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


चार महानगरों में यह रहीं कीमतें

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती की है। दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम आज 68.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल में 23 पैसे की कटौती की गई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 31 पैसे और डीजल की कीमतों में 35 पैसे की कटौती की गई। अब यहां पेट्रोल घटकर 70.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 64.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 20 पैसे घटकर 74.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे घटकर 65.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यदि चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 21 पैसे घटकर 71.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे घटकर 66.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन


रविवार को यह थीं कीमतें

रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 69.26 रुपये से घटकर 69.04 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 63.32 रुपये से 63.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गया था। सिर्फ एक दिन को छोड़कर पेट्रोल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार गिरावट जारी है और अब यह 2018 के सबसे निम्न स्तर पर आ गया है।

डीजल मार्च के बाद निम्नतम स्तर पर है। पेट्रोल 18 अक्टूबर से लेकर अब तक 13.79 रुपये सस्ता हुआ जबकि इन ढाई महीनों में डीजल 12.06 रुपये गिरा है। चार अक्टूबर को पेट्रोल दिल्ली में 84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपये प्रति लीटर के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस दौरान, दिल्ली में डीजल 75.45 रुपये लीटर और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर के उच्चतम स्तर पर था। 

ईंधन के दाम 16 अगस्त से बढ़ना शुरू हुये थे। 16 अगस्त से चार अक्टूबर के बीच पेट्रोल 6.86 रुपये जबकि डीजल 6.73 रुपये बढ़ा। सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 1.50-1.50 रुपये की कटौती की थी और पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का बोझ वहन करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें