फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के हीरा कारोबारी ने परिवार संग कर्मचारियों को टूर पर भेजा 

Sat, 05 Nov 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Govind Dholakia
विज्ञापन
कंपनी के अपने कर्मचारियों को बोनस और तोहफे देना तो आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों के अलावा उनके परिवारवालों का भी ध्यान रखते हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है गुजरात की श्री रामकृष्‍ण एक्सपोर्ट, जिसके मालिक ने अपने तीन सौ कर्मचारियों को तोहफे में दिया है परिवारसंग टूर का मौका।
विज्ञापन


दरअसल गुजरात के एक हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया  ने कुछ ऐसा ही किया है। जो अपनी टीम के 300 कर्मचारियों को उनके परिवार वालों के साथ 10 दिन के उत्तराखंड टूर पर ले गए हैं। गोविंद ढोलकिया नाम के इस हीरा कारोबारी का सूरत और मुंबई में श्री रामकृष्‍ण एक्‍सपोर्ट नाम से कारोबार है।

कंपनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद ने ऑफिस में 15 दिन की छुट्टी की घोषणा की और कर्मचारियों के लिए ट्रेन में एसी टिकटें बुक करायीं। इस टूर  के लिए गोविंद ने करीब 90 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी सैर के साथ करते है सोशल वर्क

Govind
एक कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि कर्मचारियों को हर साल कंपनी की ओर से टूर पर भेजा जाता है। हम सब कंपनी के मालिक को काका जी के नाम से पुकारते हैं। वह हमारे साथ परिवार के सदस्यों जैसा व्यवहार करते हैं और साथ में सफर भी करते हैं।

खास बात यह है कि इस ट्रिप पर सिर्फ लोग घूमते ही नहीं हैं बल्कि सोशल वर्क भी करते हैं। जी हां, गुरुवार को कर्मचारियों ने ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम में साफ-सफाई भी की थी।

इतना ही नहीं, एक स्टाफ ने बताया कि उनके मालिक अपने इस नेक काम का प्रचार-प्रसार भी नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें