बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे और अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि उनका पसंदीदा सितारा अब उनके बीच नहीं है। धर्मेंद्र अभी भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय थे और उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अगले महीने रिलीज होने वाली है।
कितनी है धर्मेंद्र की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र 450 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया और 450 करोड़ रुपये से अधिक का अंपायर खड़ा किया। इसके अलावा उन्होंने रेस्टोरेंट बिजनेस, हॉस्पिटल और अन्य क्षेत्रों में निवेश किया था। उनका मशहूर रेस्टोरेंट ‘गरम धरम’ और करनाल हाइवे पर स्थित ‘हीमैन’ रेस्टोरेंट उनकी बिजनेस की समझ के उदाहरण हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपये मिले थे। लेकिन आने वाले दशकों में उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया और करोड़ों की संपत्ति बनाई।
ये भी पढ़ें: Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री में मातम, हीमैन के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स